रायगढ़ में आज युवाओं के लिए करियर महोत्सव:सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार देंगे युवाओं को सफलता के मंत्र, रामलीला मैदान में आयोजन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और करियर निर्माण के लिए करियर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुपर-30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार 24 और 25 नवंबर को युवाओं को सफलता का मंत्र देंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर निर्धारित सभी स्थानों पर आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करियर महोत्सव का रायगढ़ में भव्य सत्र 24 नवंबर की शाम साढ़े 3 बजे रामलीला मैदान में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में रायगढ़, लैलूंगा, धरमजयगढ़, तमनार और घरघोड़ा क्षेत्र के 93 हाई, हायर सेकेंडरी स्कूलों और 17 महाविद्यालयों के लगभग 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशाल मंच, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की उच्च स्तरीय तैयारियां की गई हैं। इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में दूसरा आयोजन दूसरा सत्र 25 नवंबर की सुबह 8:30 बजे पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में आयोजित होगा। पुसौर और खरसिया विकासखंड के 40 स्कूलों और 3 महाविद्यालयों के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इसमें शामिल होंगे। पुसौर क्षेत्र में इस तरह का विशाल करियर गाइडेंस आयोजन पहली बार हो रहा है। इस आयोजन में युवा-युवतियां देश के लोकप्रिय मोटिवेशनल आइकॉन आनंद कुमार से सीधे संवाद कर सकेंगे। साथ ही 25 नवंबर को शाम 3:30 बजे सरिया में करियर मार्गदर्शन का आयोजन भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *