रायगढ़ में आज से तापमान में 2 डिग्री गिरावट:आसमान पर छाए रहेंगे हल्के बादल, तेज ठंड का फिर होगा एहसास

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज से 2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट होने की आशंका है। इससे पहले 15 डिग्री तापमान होने से ठंड का असर कम था। आसमान पर हल्के बादल छाए रहने से ठंड भी बढ़ सकती है। 23 नवंबर से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे ठंड का असर कम होने लगा, रात में जरूर लोग ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन आज से मौसम फिर से बदलेगा। रात व सुबह ओस की बूंदे भी गिर रही आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। तब न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इससे लोगों को एक बार फिर से तेज ठंड का एहसास होने लगेगा। हांलाकि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी हल्की ठंडी हवाओं के कारण शहर की अपेक्षा अधिक ठंड है और देर रात व सुबह ओस की बूंदे भी गिर रही है। 3 दिन बाद 1-2 डिग्री वृद्धि का अनुमान मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार इस हफ्ते मौसम 3 दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। रविवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि होगी और तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। उसके बाद सोमवार को फिर से तापमान में 1 डिग्री वृद्धि होने से न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *