रायगढ़ में आज 4 घंटे बिजली गुल:SP बंगला और ऑफिस भी रहेगा प्रभावित, खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का चलेगा काम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्मी शुरू होने से पहले अब खुले बिजली तारों को बदलने का काम किया जाएगा। जहां सोमवार को शहर के 33/11 KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 KV स्टेशन फीडर क्षेत्र में काम चलने से 4 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इसमें SP बंगला, ऑफिस समेत 14 एरिया प्रभावित होगा। इस दौरान 11 KV खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम होगा। सुबह 10 बजे से काम शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। वहीं जरूरत पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि अब भी शहर के कुछ हिस्सों में खुले तार से बिजली सप्लाई हो रही है और उसे ही कवर्ड तार में बदलने का काम किया जाएगा। इससे पहले भी कई जगह यह काम पूरा किया गया है। ये एरिया रहेगा प्रभावित मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत यह काम होगा। 33/11 KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 KV स्टेशन फीडर क्षेत्र में काम चलने से करीब 14 एरिया संबंधित एरिया प्रभावित रहेगा। इसमें सिविल लाइन, नटवर स्कूल, SP बंगला, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, पथिक होटल, गुड लक होटल, रेलवे कॉलोनी, गांधीगंज, SP ऑफिस, निगम काम्प्लेक्स, नायक बाड़ा क्षेत्र शामिल है।​​​​​​​ असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया रायगढ़ बिजली विभाग जोन वन के ईई आरके राव ने बताया कि इससे पहले भी यहां काम किया गया है। अब भी कवर्ड तार में बदलने के काम की वजह से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 14 एरिया में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। विद्युत व्यवधान के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *