रायगढ़ में आज 4 घंटे बिजली रहेगी बंद:11 क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई, दूसरे दिन भी खुले तारों को कवर्ड करने का कार्य जारी रहेगा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार को भी बिजली विभाग की ओर से खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों के 11 इलाकों में करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर शटडाउन के समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत यह काम किया जा रहा है। मंगलवार को 33/11 केवी गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन के अंतर्गत 11 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सेवाकुंज रोड, हंडी चौक, गायत्री मंदिर क्षेत्र, महिला समृद्धि बाजार, अनाथालय कॉलोनी, कोतवाली थाना क्षेत्र, पुरानी हटरी, बड़े पान मसाला क्षेत्र, किरोड़ीमल कॉलोनी, दुर्गा टेलर और लाल टंकी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सितंबर माह में किया गया था कार्य इससे पहले सितंबर माह में 33/11 केवी गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन के अंतर्गत 11 केवी फीडर क्षेत्र में खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का कार्य किया गया था। उस दौरान लगभग 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। अब शेष कार्य के लिए मंगलवार को पुनः इस क्षेत्र में काम किया जाएगा, जिसके कारण लोगों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। शहर में लगातार चल रहा कार्य जोन-1 के ईई आर.के. राव ने बताया कि शहर के कई क्षेत्रों में अभी भी खुले तार हैं, जिन्हें कवर्ड तारों में बदलने का कार्य लगातार जारी है। मंगलवार को शहर के 11 क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सभी खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने के बाद बिजली से जुड़ी कई समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *