रायगढ़ में कोचियों से 211 बोरा अवैध धान जब्त:गोदाम व घर में अवैध रूप से भंडारण कर रखे थे, निगरानी दल ने मारा छापा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बार फिर से अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई की गई है। जिसमें 4 कोचियों से 211 बोरा अवैध धान जब्त किया गया है। सभी व्यापारियों के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मंडी, खाद्य व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को जानकारी मिली कि घरघोड़ा तहसील के अलग अलग गांव में अवैध रूप से धान भंडारण कर रखा गया है। ऐसे में निगरानी टीम ने ग्राम बहिरकेला में रहने वाले जगतराम राठिया के घर में छापा मारा। जहां अवैध रूप से भंडारण कर 40 बोरा धान रखा हुआ मिला। जिसके बारे में दस्तावेज मांगा गया, लेकिन उससे संबंधित कोई कागजात नहीं था। साथ ही इसी गांव के अशोक कुमार राठिया के घर भी जांच किया गया। जहां 60 बोरा अवैध धान मिला। ऐसे में दोनों ही जगह से अवैध धान को जब्त किया गया है। 111 बोरा इन गांव से अवैध धान जब्त
इसके अलावा निरागनी टीम को घरघोड़ा तहसील के अन्य गांव में भी अवैध रखे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कंचनपुर गांव में चंद्रमणि पुरोहित के घर से 37 बोरा व कुडु़मकेला गांव के महेन्द्र साव के घर से 74 बोरा अवैध धान मिला। बताया जा रहा है कि इसका भी कोई कागजात दोनों व्यापारियों के पास नहीं था। जिसे भी जब्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *