छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए किसी को बताने से मना कर दिया। जहां महिला ने घटना की शिकायत थाना में की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती की शादी साल 2024 में मध्यप्रदेश में हुई थी। जहां शादी के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उसके पति ने महिला का बेहतर ढंग से ईलाज नहीं कराया। देखरेख के अभाव में नवजात की पांच दिन में मृत्यु हो गई। उसके बाद भी महिला का ईलाज नहीं कराने पर वह 24 जनवरी 2025 को वापस अपने मायके आ गई। उसके माता-पिता की मृत्यु हो जाने के बाद वह अकेले रह रही थी। जहां घर में मरम्मत के लिए उसने मिट्टी गिरवाते समय उसकी पहचान आजमगढ़ के ग्राम शाहपुर के रहने वाला चंद्रभान यादव 30 साल से हुई। उसके बाद से वह महिला के घर आना-जाना करने लगा। तब महिला ने बताई कि वह शादीशुदा है, पर किसी कारण से वह मायके आ कर रह रही है। तब भी चंद्रभान ने उसे शादी का प्रलोभन दिया। ऐसे में महिला ने उसे इंकार कर दिया।
बातो में उलझा कर कोल्डड्रिंक पिलाया
अप्रैल माह में चंद्रभान महिला के घर पहुंचा और बातो में उलझा कर उसे कोल्डड्रिंक में कुछ नशे का दवा मिला दिया। इससे उसे नींद आने लगा और घर में अकेली पाकर चंद्रभान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका अश्लील फोटो-वीडियो बनाया और उसके होश में आने पर उसे दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए किसी को कुछ बताने से मना कर दिया। इसके बाद लगातार उसके साथ 28 जनवरी तक दुष्कर्म करते रहा।
पीड़िता ने थाना में की शिकायत
जहां पीड़िता ने इसके बाद मामले की शिकायत छाल थाना में की। तब पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और उसे हिरासत में लेकर थाना लाए। जहां पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देने स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।


