छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार ग्रामीण रोड पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ी ट्रैलर से टकरा गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सामारूमा का रहने वाला मुकुंद यादव 58 साल मंगलवार को अपनी बाइक सीडी डिलक्स पर सवार होकर किसी काम से अमलीडीह की ओर गया था। जहां से शाम तकरीबन 6 बजे बाइक से सामारूमा जा रहा था। तभी मन्नू ढाबा के आगे जंगल के पास रोड पर एक ट्रैलर ब्रेक डाउन की वजह से अव्यस्थित ढंग से खड़ी थी। जिससे वह जोरदार ढंग से टकरा गया। इससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोट पहुंची। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी
घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को लगी, तो वहां काफी संख्या में ग्रामीण इक्ट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को घरघोड़ा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।


