रायगढ़ में ग्रामीणों का चौथे दिन भी आंदोलन जारी:CHP चौक में कर रहे विरोध प्रदर्शन, जनसुनवाई निरस्त करने की मांग पर अढ़े

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के तमनार ब्लाॅक में जेपीएल के लिए प्रस्तावित कोल खदान का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा कराए गए जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर आज चैथे दिन भी उनका आंदोलन जारी रहा और शांतिपूर्ण तरीके से ग्रामीण 24 घंटे बैठकर अपना विरोध जता रहे हैं। शुक्रवार से CHP चौक में ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। यहां तकरीबन 14 गांव के ग्रामीण शामिल है। जिसमें धौराभांठा, लिबरा, झिकाबहाल, बागबाड़ी, बुड़िया, समकेरा, झरना, खुरूसलेंगा, लमडांड, बिजना, टांगरघाट, आमगांव, रावनगुड़ार, तिलाईपारा के ग्रामीण मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि प्रारंभ में यहां ग्रामीण दो पाली में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें सुबह के समय महिलाएं और रात से सुबह तक ग्रामीण बैठ रहे थे, लेकिन अब दोनों ही 24 घंटे यहां आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पूर्व में जो जनसुनवाई गुपचुप तरीके से कराई गई है, उसे निरस्त किया जाए। वहीं उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, वे अपना शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रहेंगे। समझाईश नहीं आ रही काम
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों आंदोलन को समाप्त कराने के लिए प्रशासनिक व पुलिस के जवान भी यहां मौजूद हैं। कई बार ग्रामीणों को समझाईश भी दिया जा चुका है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगो पर अड़े हुए हैं और उनकी मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही जा रही है।
कड़ाके की ठंड में भी बैठ रहे
क्षेत्रीय विधायक विद्यावति सिदार ने बताया कि ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उसके बाद भी रात में भी ग्रामीण यहीं आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा यहीं खाना भी बनाया जा रहा है और अपनी मांगो को लेकर वे शांतिपर्ण ढंग से आंदोलन जारी रखे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *