रायगढ़ में घर की बाड़ी में बन रही थी शराब:पहुंच गई पुलिस, 2 शराब तस्करों से 250 लीटर अवैध शराब जब्त

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अवैध महुआ शराब के उपर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार पुलिस ने दो लोगों से 250 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। शराब तस्कर घर की बाड़ी में आग जलाकर शराब बना रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रानीगुड़ा के हरीजन मोहल्ला में दो लोग अपने घर की बाड़ी में भट्टी में शराब बना रहे हैं। जिसकी वे आसपास क्षेत्रों में बिक्री करेंगे। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को देख एक आरोपी भागने लगा। ऐसे में पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। उससे पूछताछ में उसने अपना नाम ललित कुमार सारथी 38 साल बताया। जिसके बाद यहां जांच करने पर पुलिस ने देखा कि मिट्टी से बने चूल्हे पर आग जल रही थी और ऊपर एक बर्तन में शराब पक रही है। पुलिस ने यहां से 120 लीटर शराब व शराब बनाने की अन्य सामाग्री जब्त की।
दूसरे बाड़ी से 130 लीटर कच्ची शराब जब्त
इसी दौरान पास के दूसरे बाड़ी में भी पुलिस ने छापा मारा। जहां रामकुमार सारथी 45 साल को भी पुलिस ने अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा। यहां से पुलिस ने 130 लीटर कच्ची शराब के साथ ही अन्य सामान जब्त किया।
आरोपी जेल दाखिल
पुलिस ने पूछताछ किया, तो दोनों ने अवैध शराब को बनाकर उसे उसकी बिक्री करने का जुर्म स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लायी और आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *