रायगढ़ में घायलों की मदद करने वालों का हुआ सम्मान:पूंजीपथरा पुलिस ने प्रशस्ति पत्र दिया, थानेदार बोले- कोटवार स्थानीय सूचना तंत्र की रीढ़ होते हैं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी करती है। जहां रविवार को पूंजीपथरा पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मदद करने वाले दो युवकों का प्रशस्ति पत्र व मेमेंटो भेंट कर सम्मान किया। पूंजीपथरा थाना परिसर में कार्यक्रम की शुरूआत में कोटवारों की बैठक रखी गई थी। जहां थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने ग्राम कोटवारों को उनके कार्यों और जिम्मेदारी समेत ग्रामीण सरुक्षा व्यवस्था में कोटवारों की भूमिकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोटवार स्थानीय सूचना तंत्र की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से अपराधों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके बाद पूंजीपथरा थाना में क्षेत्र में रहने वाले भुवनेश्वर सिंह राजपूत और दिलीप कुमार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। हाल ही में भुवनेश्वर सिंह ने सामारूमा क्षेत्र और दिलीप कुमार ने राबो क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायलों को पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले अस्पताल पहुंचाया था। जिससे दोनों घायलों की जान बच गई थी। इसे देखते हुए दोनों को पूंजीपथरा पुलिस ने सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि ऐसे प्रयास गोल्डन ऑवर्स के दौरान काफी महत्वपूर्ण होते हैं और कानून के अनुसार ऐसे नागरिकों को किसी भी प्रकार की पुलिस जांच या कानूनी प्रक्रिया में अनावश्यक रूप से घसीटा नहीं जाता। कोटवारों को भी किया सम्मानित
इसके अलावा ग्राम राबो के कोटवार भगवती चौहान, बगचबा पंचायत के समारोह दास समारू दास और डायल 112 के वाहन चालक तुलेश्वर राठिया, नारायण निषाद को भी प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान थाना के उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद यादव, राधेश्याम कमल समेत अन्य पुलिस स्टाफ व अनेक ग्राम कोटवारों की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *