रायगढ़ में चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या:गले में लोहे के कत्ता से किया वार, घटना के बाद आरोपी पति रात में खुद थाना पहुंचा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की चरित्र शंका पर हत्या कर दी। आरोपी ने रात में बनसिया रोड पर घटना को अंजाम दिया और स्वंय थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर के नवापारा में रहने वाला सेतु चौहान 34 साल पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी निशा चौहान 30 साल और दो बच्चों के साथ चमड़ा गोदाम में किराए के मकान में रह रहा था। उसे अपनी पर पत्नी पर चरित्र संदेह था। ऐसे में कई बार उनके बीच इस बात को लेकर बहस भी होता था। जहां गुरूवार की रात को इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। इसके बाद रात तकरीबन 8 बजे सेतु अपनी पत्नी को सांगीतराई से बनसिया रोड पर लेकर गया और वहां उसके गर्दन पर लोहे के कत्ता से जोरदार वार कर दिया। इससे निशा खून से लथपथ में गिर गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर सेतु जूटमिल थाना पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची
ऐसे में पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है कि सेतु को जेल काॅम्पलेक्स क्षेत्र में रहने वाले किसी युवक के साथ उसकी पत्नी का अफेयर होने का संदेह था। जिसके कारण उसने घटना को अंजाम दिया।
मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही
इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत आहेर ने बताया कि रात की घटना है। आरोपी ने अपनी पत्नी पर चरित्र पर शंका में उसकी हत्या कर दी। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *