रायगढ़ में चाकू की नोक पर महिला से रेप:किराए के मकान में डरा-धमका कर रखा, हाथ-मुक्कों से मारपीट किया, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें महिला को चाकू से मार देने की धमकी देकर युवक ने उसके साथ रेप किया। साथ ही 3 दिनों तक महिला को अपने किराए के मकान में रखा और हाथ-मुक्कों से मारपीट भी किया। घटना के बाद मामले की सूचना पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने 1 दिसबंर को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोतरा रोड थाना क्षेत्र के भगवानपुर में रहने वाला दीपक दास मानिकपुरी 29 साल पीड़िता की सहेली के घर आता-जाता था। तभी दीपकदास से उसका पहचान हुआ था। कई बार उसकी सहेली पीड़िता के मोबाइल से दीपक दास से बातचीत करती थी। बाद में उसकी सहेली दीपक दास से बातचीत करना बंद कर दी, तो दीपक पीड़िता के मोबाइल पर काॅल कर उससे बातचीत करने लगा। जब पीड़िता ने उसे बात करने के लिए मना किया, तो वह परेशानी करने लगा। इसके बाद 28 नवबंर को पीड़िता शाम के करीब 5 बजे काम करके अपने घर लौट रही थी। तब दीपक दास उर्दना स्कूल के पास आ गया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट किया।
चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी
उसके मुंह को कपड़ा में बांध कर उसे उर्दना स्कूल के बाथरूम के पीछे झाड़ी में रातभर रखा और डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने विरोध किया तो चाकू से जान से मारने की धमकी देते हुए फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात तकरीबन 3 बजे उसे डरा धमकाकर भगवानपुर अपने किराए के मकान में ले गया। हाथ मुक्कों से मारपीट किया
जहां उसने किसी को बताने पर उसके परिवार को मारने की धमकी देने लगा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह भगने का प्रयास की, तो वह हाथ-मुक्कों से मारपीट किया। जिससे उसके चेहरे, आंख व हाथ में चोट पहुंची। दीपक उसे चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर 3 दिनों तक अपने पास रखकर दुष्कर्म किया।
आरोपी के घर से छिपकर भागी
तब पीड़िता अपने परिवार को छोड़कर उसके साथ रहने की झूठी बात कही, ऐसे में 30 नवबंर को जब दीपक दास दोपहर में खाना लेने के लिए घर से निकला, तो वह छिपकर वहां से भाग गई। अपने घर पहुंचकर पति को मामले की जानकारी दी और महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी।
आरोपी को जेल भेजा गया
जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मालकर व उनकी टीम ने दीपक दास के घर में दबिश दी। जहां पुलिस ने गुरूवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *