रायगढ़ में चोरी करने पहुंचे चोरों का VIDEO:राधिका रेसीडेंसी के 3 बंद घरों के ताले तोड़े, 4 लाख की नकदी और जेवर लेकर फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर मुंह पर गमछा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चार चोर घर में घुसे और सामान चुराकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया के रहने वाले 43 वर्षीय नितिन अग्रवाल कुछ महीने पहले अपने परिवार के साथ रायगढ़ के कबीर चौक रोड स्थित राधिका रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर 108 (पहली मंजिल) में शिफ्ट हुआ था। मंगलवार को नितिन अपने परिवार के साथ कुछ समय के लिए खरसिया के पुराने घर गया हुआ था। इसी बीच रात में चार चोर पीछे की दीवार में लगे जाली को काटकर राधिका रेसीडेंसी के अंदर घुसे। मुंह में गमछा बांधे इन चोरों ने नितिन अग्रवाल के फ्लैट से करीब 4 लाख 90 हजार रुपए नकद और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी करने के बाद चोरों ने रेसीडेंसी के दूसरे फ्लैटों को भी निशाना बनाया। उन्होंने उन्हीं घरों को टारगेट किया, जिसमें ताला लगा हुआ था। पहली मंजिल के बाद चोर तीसरी मंजिल पर पहुंचे और वहां एक बंद फ्लैट का ताला तोड़ा, लेकिन वह फ्लैट निर्माणाधीन था, इसलिए कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पांचवीं मंजिल के एक और फ्लैट का ताला तोड़ा, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। थाना में दी गई सूचना चोरी की पूरी घटना राधिका रेसिडेंसी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। हालांकि चोरों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था, जिससे उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। सुबह जब चोरी की जानकारी सचिन अग्रवाल को हुई, तो उसने तुरंत जूटमिल थाने में इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे
जूटमिल थाना के एसआई गिरधारी साव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में चार चोर दिख रहे हैं, जिन्होंने मुंह पर गमछा बांध रखा था। उन्होंने तीन घरों के ताले तोड़े, लेकिन चोरी केवल एक ही घर में की है। एसआई ने कहा कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *