रायगढ़ में जानिए आज 4 घंटे कहां रहेगी बिजली बंद:SP ऑफिस-बंगला समेत 14 जगह प्रभावित, खुले तारों को कवर्ड तार में बदलने का चलेगा काम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्मी सीजन के शुरू होने से पहले खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम लगातार चल रहा है। जहां मंगलवा को एक बार फिर से 33/11 KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी स्टेशन फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह के साढ़े 10 बजे से खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम चलेगा। ऐसे में दोपहर ढाई बजे तक यानि 4 घंटे तक 14 जगह पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे पहले भी इस एरिया में काम किया गया, लेकिन पूरी तरह से खुले तारों को कवर्ड तार में बदला नहीं जा सका, इसलिए मंगलवार को एक बार फिर यहां काम किया जाना है। वहीं बताया जा रहा है कि आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन किया जा सकता है। ताकि कवर्ड तार में बदलने का काम पूरा हो सके।
यह एरिया रहेगा 4 घंटे प्रभावित
बिजली विभाग द्वारा काम किए जाने से 14 जगह प्रभावित रहेगा। जिसमें एसपी बंगला और ऑफिस के साथ ही सिविल लाइन, नटवर स्कूल, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, पथिक होटल, गुड लक होटल, रेलवे कॉलोनी, गांधीगंज, निगम काम्प्लेक्स, नायक बाड़ा व संबंधित क्षेत्र एरिया में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इससे पहले 42 एरिया हुआ था प्रभावित
रविवार को कोतरा रोड स्थित 132/33/11 KV उपकेन्द्र में मेंटनेंस काम किया गया था। तब सुबह 10 बजे से 3 बजे तक करीब 42 एरिया प्रभावित हुआ था। इस दौरान गर्मी के मौसम को देखते हुए जरूरी रखरखाव का काम और ट्री कटिंग किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *