रायगढ़ में टैक्स नहीं पटाने पर पेट्रोल पंप सील:3 लाख 37 हजार बकाया था; 3 दुकानों पर भी लगाया ताला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लंबे समय से कई दुकानदार नगर निगम का टैक्स नहीं पटा रहे हैं। ऐसे में राजस्व वसूली को लेकर निगम ने कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को पेट्रोल पंप और 3 दुकानों को सील किया गया है। शनिवार को अवकाश होने के बावजूद निगम की राजस्व टीम ने कार्रवाई की। उर्दना बाईपास रोड स्थित रामाधीन पेट्रोल पंप का निगम का टैक्स बकाया 3 लाख 37 हजार रुपए था। निगम का राजस्व अमला ने वहां पहुंचा और पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। साथ ही रामलीला मैदान कॉम्प्लेक्स के दुकान नंबर 19 के संचालक का बकाया किराया 3 लाख से अधिक रुपए था। दुकान क्रमांक 2 गायत्री नागवंशी का बकाया किराया 74088 रुपए साथ ही सुभाषचंद्र बोस कॉम्प्लेक्स के दुकान क्रमांक 9 के संचालक विभूति भूषण का बकाया किराया 151201 रुपए था, जो लंबे समय से नगर निगम में किराया जमा नहीं कर रहे थे। इन दुकानों को भी सील किया गया। अब तक 9 दुकानों पर कार्रवाई मार्च माह में नगर निगम की टीम ने टैक्स वसूली को लेकर कार्रवाई शुरू की गई और अब तक 9 दुकानों के साथ ही 1 पेट्रोल पंप को सील किया गया है। इसमें हटरी चौक की 2 दुकान, जेल कॉम्पलेक्स की 4 दुकान, रामलीला मैदान की 2 दुकान, सुभाषचंद्र बोस कॉम्पलेक्स की 1 दुकान और उर्दना बाईपास का पेट्रोल पंप शामिल हैं। वर्तमान में संपत्ति कर जमा करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय बढ़ा दिया गया है। इस तिथि तक जमा करने पर किसी भी प्रकार का सरचार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद जमा करने पर करदाताओं को 6 प्रतिशत सरचार्ज का भुगतान करना होगा, जो उन पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *