छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो दोस्तों ने मिलकर एक ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई कर दी। युवक रात में अपने घर जा रहा था, तभी उसका रास्ता रोककर दोनों दोस्तों ने गाली गलौज की और्र इंट से भी मारा। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के ग्राम नदियामा का रहने वाला राजकुमार सिंह 30 साल पिछले कुछ साल से किरोड़ीमल नगर के विजय नगर में किराए का मकान में रह कर ट्रांसपोर्ट का काम करता है। बीती रात तकरीबन साढ़े 11 बजे अपना काम करने के बाद वह घर जा रहा था। तभी आजाद चैक के पास पतरापाली का रहने वाला विवेक तिवारी और उसका दोस्त सौरभ सिंह ने राजकुमार का रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसे बहुत बड़ा ट्रांसपोर्टर बनता है कहकर गाली-गलौज करने लगे। ऐसे में राजकुमार उन्हें गाली गलौज करने से मना किया तो विवेक तिवारी व सौरभ सिंह लात घूसें से उसकी जमकर पिटाई करना शुरू कर दिए और वहीं पड़े ईंट के टुकड़े से मारपीट किया। इससे राजकुमार के चेहरे, कान, कंधा और गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट पहुंची। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
मारपीट करने के बाद दोनों वहां से चले गए। इसके बाद घायल ने मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी। जहां कोतरा रोड पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।


