छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बंद कमरे में मां व उसके बेटा-बेटी की लाश मिली थी। जहां इस मामले मंे अब मृतका के पति पर ही हत्या की आशंका जतायी जा रही है। हांलाकि आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम किदा में गुरूवार को सुकांति साहू 35 साल, उसका बेटा युगल साहू 10 साल व उसकी बेटी प्राची साहू 8 साल की लाश मिलने के बाद से गांव का माहौल बदला हुआ है। पुलिस अधीक्षक व सायबर व पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तीनों की मौत किन कारणों से हुई है इसे लेकर हर एंगल में जांच की जा रही है। वहीं सुबह डाॅग स्क्वाड की टीम भी पहुंची। जहां पुलिस को जिन-जिन पर शंका थी, उन्हें खड़े किया गया और पुलिस डाॅग रूबी को घर में मिले एक कपड़े को सूंघा कर आरोपी की शिनाख्त की जा रही थी। ऐसे में पुलिस डाॅग मृतका के पति महेन्द्र साहू के पास जा रूकी और उसके उपर चढ़ रही थी। दूसरी बार फिर से पुलिस डाॅग को ले जाया गया, तो फिर से वह महेन्द्र साहू के पास जाकर रूक गई। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि उसी ने अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या की है। हांलाकि इसकी पुष्टि अभी पुलिस नहीं कर रही है। गर्दन में धारदार हथियार से वार
गांव के ग्रामीण से जब हमने बात किया, तो उसने बताया कि पुलिस ने आज सुबह शव को कमरे से बाहर निकाला। इससे पता चला कि तीनों के गर्दन के पास चोट के निशान हैं और संभवतः छोटे धारदार हथियार से उन पर वार किया गया है। जिससे उनकी मौत हो गई। पति पर हत्या की आशंका
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का पति महेन्द्र साहू तीन दिन पहले पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ घरघोड़ा कमाने के लिए गया था, लेकिन संभवतः उसी रात वह वापस आया और नशे में उसने अपनी पत्नी बच्चों की हत्या कर वापस चले गया। हत्या का कारण क्या है यह बात अभी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि उसी ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि वह गांजा व शराब के नशे में धुत्त रहता था। दूर तक बदबू जाने लगा
कल जब कमरे में लाश मिली, तो शव को 3 दिन हो चुके थे। तीनों बाॅडी पर कीड़े लगे हुए थे और कमरे से काफी दुर्गंध आ रही थी। घटना स्थल से करीब 2 से 3 सौ मीटर तक बदबू आने के बाद इसकी जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।
अभी कुछ कहा नहीं जा सकता
इस संबंध में छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि पुलिस मामले में बारिकी से जांच कर रही है। बाॅडी पूरी तरह सड़ चुका था। हत्या है या और कुछ कारण उसका पता लगाया जा रहा है। अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। —————————— ये खबर भी पढ़ें… घर के बिस्तर में मिली 3 लाशें:रायगढ़ में मां और 2 बच्चों की संदिग्ध मौत; 3-4 दिन पुराने शव, बदबू आने से चला पता रायगढ़ जिले में एक घर के बिस्तर में 3 लाशें मिली हैं। ये लाशें मां और उसके दो बच्चों की हैं। तीनों शव 3 से 4 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या या हत्या का है। पूरी खबर यहां पढे़…


