रायगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:साथी युवक का टूटा पैर; तेतला के पास हुआ हादसा, ट्रैक्टर का ड्राइवर फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ जिला के उच्चभिट्टी गांव के रहने वाला प्रेम दास अपने साथी मनहरण के साथ बुधवार को काम से रायगढ़ आए थे। दोनों बाइक सवार अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंद्रपुर की ओर जाने वाले रोड पर तेतला गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दी। इस हादसे में प्रेमदास की मौके पर मौत हो गई। साथ ही उसका साथी मनहरण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का पैर का टूटा घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। जिसके बाद मृतक और घायल को उठाकर पुसौर अस्पताल ले आए। बताया जा रहा है कि घायल युवक के शरीर में कई जगह चोट आने के साथ ही उसका पैर भी टूट गया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक हुआ फरार
घटना के बाद मामले जानकारी पुसौर पुलिस को लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की ट्राली की जगह धान काटने वाला मशीन था। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक और घायल के परिजनों को दी गई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पतासाजी पुसौर पुलिस कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *