रायगढ़ में ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत:तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मेड़ से टकराया, पाकरगांव मेन रोड पर हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन को चला रहा था। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर मेड़ से टकरा गया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम माझीआमा का रहने वाला पुरन साय ने पैंकरा ने आज लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह मां समलेश्वरी स्टोन क्रेशर में मुंशी का काम करता है। वहीं गंगाधर माझी क्रशर में चौकीदार है। शनिवार को क्रशर बंद रहता है। ऐसे में वहां कोई काम नहीं हो रहा था। जहां रात में तकरीबन 1 बजे क्रशर का ट्रैक्टर सीजी 14 एमजी 8566 को चैकीदार गंगाधर माझी बिना किसी को कुछ बताए लेकर निकला था। सिर पर गंभीर चोट
ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में चलाते हुए गंगाधर माझी पाकरगांव की ओर जा रहा था। तभी मेन रोड तेज रफ्तार टैªक्टर अनियंत्रित होकर मेड़ से टकरा गया। इससे वह गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच में जूटी
बताया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे में था। रात में बाॅडी वहीं पड़ा रहा, सुबह तकरीबन 5 बजे के बाद जब मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो इसकी सूचना थाना में दी गई। जहां क्रशर के मुंशी की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *