रायगढ़ में ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करते 98 पकड़ाए:नए साल में पुलिस की कार्रवाई, ट्रिपल सवारी व ड्रिंक एंड ड्राइव करते मिले

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में नए साल में पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात था। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। जहां देर रात तक 98 प्रकरण बनाए गए। जिसमें ट्रिपल सवारी से लेकर ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में वाहन चालक पकड़े गए। जिस पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दुर्घटना व असामाजिक तत्वों की हुड़दंगबाजी को रोकने के लिए पुलिस के जवानों को जगह-जगह तैनात किए गए थे। बुधवार की सुबह से लेकर देर रात तक ट्रैफिक व थाना पुलिस के द्वारा कुल 98 प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें 52 ऐसे वाहन चालक पकड़े गए, जिसमें ट्रिपल सवारी बाइक में सवार थे। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव व ओवर स्पीड के प्रकरण बनाए गए। ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन मामले में पुलिस ने वाहन चालको का चलान काटा और समझाईश दी कि दोबारा नियमों का पालन करे। भारी वाहनों की भी जांच
अक्सर रात के समय भारी वाहन निर्धारित गति से तेज वाहन चलाते हैं। जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बने रहती है। इस वजह से नेशनल हाईवे व शहर से बाहर जाने वाली सड़कों पर भी पुलिस ने जांच किया। इस दौरान कुछ वाहनों को रोका गया और कार्रवाई की गई। समझाईश भी दिया गया
DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि नए साल को देखते हुए जिले के सभी थाना के वाहन पेट्रोलिंग पर थे। साथ ही जांच के दौरान तकरीबन 98 वाहन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। जिन पर चलानी कार्रवाई करते हुए उन्हें समझाईश भी दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *