रायगढ़ में ठंड का असर हुआ कम:रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, दिनभर चल रही सर्द हवाएं भी रुकी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को रात में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रही। इससे ठंड का असर कम हो गया है। पिछले करीब सप्ताह भर से आसमान पर बादल छाए हुए थे। दिन भर हल्की सर्द हवाएं चल रही थी। जिससे तेज ठंड का अहसास हो रहा था। शुक्रवार से मौसम पूरी तरह साफ हो गया। धूप निकलने से दिन में लगने वाली ठंड का असर कम था। रात में सड़कों पर भी लोगों की चहल-पहल देखी गई। 17 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह भर इसी तरह की स्थिति रहने का अनुमान है। ऐसे में 22 जनवरी को 3 डिग्री वृद्धि होने से न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। उसके बाद 1 डिग्री कम होने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी ठंड शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी ठंड का असर है। ऐसे में हर दन गांव से शहर काम करने आने वाले लोग शाम के बाद जल्दी वापस लौट जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, लैलूंगा, कापू, धरमजयगढ़ क्षेत्रों में रात में कंपकपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *