रायगढ़ में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी:शीतलहर से अब भी ठंड का असर, ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी हल्का कोहरा छा रहा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पिछले साल की अपेक्षा इस बार कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिला। तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद शीतलहर के कारण लोगों का ठंड का अहसास है और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है। करीब सप्ताह भर से तापमान में गिरावट आने से न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन तापमान में अब 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो देखी जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है, लेकिन ठंड का असर अब भी तेज है। शीत लहर चलने से घर के बाहर तेज ठंड का अहसास है और लोगों को अपने कान व नाक को गर्म कपड़ों से ढंक कर बाहर निकलना पड़ रहा है। वहीं आसमान भी साफ है, लेकिन इसका कोई खास नहीं देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब हल्का कोहरा
जिले के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां सुबह 5-6 बजे हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। यह तस्वीर पुसौर और सरिया के बीच पड़ने वाले सुरजगढ़ पुल का है। जहां रोड से अलग नदी क्षेत्र में कोहरा साफ देखा जा रहा है। यही नहीं इस क्षेत्र के आसपास खेतों में और धरमजयगढ़, छाल व कापू के कुछ इलाकों में कोहरा छा रहा है। तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है और उसके बाद सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *