रायगढ़ में दिनभर छाए रहे बादल:न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंचा, घर के अंदर ठंड का असर कम, बाहर चल रही हल्की सर्द हवाएं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोमवार को सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। इससे तापमान में वृद्धि हुई है। 2 दिनों में 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने से घर के अंदर ठंड का असर कम हो गया है। हालांकि, बाहर हल्की सर्द हवाएं चल रही है। दरअसल, मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। सोमवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए थे। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दोपहर में भी धूप नहीं निकला। हल्की सर्द हवाओं से घर के बाहर जरूर हल्की ठंड का एहसास था। तापमान में वृद्धि होने का अनुमान पहले ही लगाया जा रहा था। जिससे 2 दिनों में 3 डिग्री का तापमान में बढ़ोतरी हुई। सोमवार की रात में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। 2 डिग्री और बढ़ने की अनुमान मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार, अभी सप्ताह भर इसी तरह का मौसम रह सकता है। तापमान में 3 दिनों बाद यानी 16 जनवरी को तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में 17.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद 18-19 जनवरी को 1 डिग्री न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। सप्ताह भर बाद ठंड से कुछ राहत पिछले करीब सप्ताह भर से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे रात के समय लोग ठंड से बचाव के उपाय कर रहे थे, लेकिन अब मौसम में बदलाव होने से कुछ हद तक तेज ठंड से राहत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *