छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रभु येशु का जन्मोत्सव पूरी आस्था व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के गिरजाघरों में प्रभु येशु के जन्मोत्सव पर विशेष प्रर्थना सभा हुई। वहीं सुबह से श्रद्धालु चर्चा में पहुंचकर प्रार्थना कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। क्रिसमस को लेकर शहर में मसीह समाज द्वारा पिछले माह भर से तैयारियां की जा रही थी। इस दौरान कई कार्यक्रम भी हुए। विश्वासगढ़ चर्च में 24 नवंबर को धन्यवादी पर्व मनाया गया, तो 29 नवंबर को सीएनआईडे का कार्यक्रम सपंन्न हुआ। इसके बाद दिसबंर के पहले सप्ताह में प्रभु येशु के आगमन का प्रथम रविवार माना जाता है। इसमें विधिविधान के साथ विशेष प्रार्थनाएं आयोजित हुई। इस तरह दिसबंर के शुरूआत से कई तरह के आयोजन हुए। वहीं 24 दिसबंर को संडे स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इसमें प्रभु येशु के जन्म को दर्शाया जाता है। रात 12 बजते ही प्रभु येशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही विशेष प्रार्थनाएं सभा भी की गई। गिरजाघरों में दिन भर श्रद्धालु पहुंचे
25 दिसबंर यानि क्रिसमस के दिन चर्च को दिनभर श्रद्धालुओं के लिए खुला रखा गया। ऐसे में सुबह से मसीह सामाज समेत अन्य सामाज के लोग भी यहां पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं ने कैंडल जलाया और प्रार्थनाएं की। आज गिरजाघरों में दिन भर विशेष प्रार्थनाएं चल रही है।
घर-घर जाकर कैरोल सिंगिंग
विश्वसागढ़ चर्च के सुशील कुमार ने बताया कि क्रिसमस को लेकर 16 दिसबंर से 24 दिसबंर तक कैरोल सिंगिक का आयोजन हुआ। जहां सामाज के लोगों ने घर-घर जाकर कैरोल सिंगिंग किया। चर्च को काफी आकर्षक रूप में सजाया गया है। हर साल की तरह इस बार भी परांपरागत तरीके से क्रिसमस का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।


