रायगढ़ में नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार:भगाकर झारखंड ले गया था युवक, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान, शादी का झांसा देकर वारदात

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाकर ले गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी 2024 को नाबालिग के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उसकी 17 साल की बेटी 8 फरवरी 2024 को बिना बताए घर से निकल गई और लौटी नहीं है। पिता ने बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका जताई। पुलिस लगातार नाबालिग की खोजबीन कर रही थी। इस बीच साइबर ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग झारखंड के शाहपुर में है। पुलिस जब वहां पहुंची, तो 19 जुलाई 2025 को नाबालिग को बरामद कर लिया। पीड़िता उस समय सरगुजा जिला के ग्राम चितरपुर निवासी संतोष कुमार तिवारी (19) के साथ थी। किराए के मकान में रखा नाबालिग पीड़िता का बयान और मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता ने बताया कि, आरोपी से उसका संपर्क इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ था। संतोष ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर शाहपुर ले जाकर किराए के मकान में रखा। आरोपी को जेल भेजा गया जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग के बयान, मेडिकल रिपोर्ट पर धारा 366, 376(2) और 6 पास्को एक्ट जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *