रायगढ़ में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने की योजना:कलेक्टर ने कई परियोजनाओं के लिए जगह का किया निरीक्षण, सिटी-फॉरेस्ट में पौधों के अच्छे रख-रखाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अलग-अलग प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स के लिए स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए हैं। रायगढ़ में आने वाले समय में संगीत महाविद्यालय और प्रयास स्कूल खुलेगा। जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलेक्टर ने संगीत महाविद्यालय और प्रयास स्कूल के जगह निरीक्षण के लिए अमलीभौना पहुंचे। उन्होंने एसडीएम से चिन्हांकित जमीन के बारे में कई तरह की जानकारी ली। जिसके बाद कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने केलो डैम और टीपाखोल का निरीक्षण किया। यहां टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की कार्ययोजना है। इसकी भी जानकारी ली गई। सर्वे कर रिर्पोट देने के निर्देश बताया गया कि, रायपुर से पयर्टन विभाग की प्लानिंग की टीम सर्वे करने के बाद पर्यटकों के रुकने, खान-पान और वॉटर स्पोर्ट्स समेत अन्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार करेगी। कलेक्टर ने रायपुर की टीम को सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उर्दना में वन विभाग के नगर वन का भी निरीक्षण किया और यहां रोपे गए पौधों की देखरेख को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *