रायगढ़ में पारा 41 डिग्री°, मुंगेली सबसे गर्म:रायपुर, बिलासपुर में 40 डिग्री, अगले दो दिन 3 डिग्री तक बढ़ेगा दिन-रात का तापमान

छत्तीसगढ़ में गर्मी के इस सीजन में पहली बार 7 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रायगढ़, मुंगेली में पारा 41 डिग्री के पार है। वहीं राजनांदगांव, बेमेतरा में पारा 41 डिग्री रहा। रायपुर, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ ऐसे शहर रहे, जहां 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। दिन और रात का तापमान में बढ़ने की संभावना है। मौसम साफ होने के बाद तापमान बढ़ने से ज्यादातर जिलों में दिन का टेम्प्रेचर सामान्य से अधिक है। गुरुवार को रायगढ़ और मुंगेली सबसे गर्म रहा। रायपुर में तापमान 40 डिग्री पार राजधानी में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। गुरुवार को दिन का टेम्प्रेचर 40.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 0.4 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिन तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। आज दिन का टेम्प्रेचर 41 और रात का पारा 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी पारा 40 डिग्री पार यहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दिन का तापमान 38.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.1 डिग्री कम था। अंबिकापुर में पारा सामान्य से ज्यादा गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री पहुंच गया। जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था। दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से कम राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। वहीं दुर्ग में दिन का तापमान 40 डिग्री से कम है। रात का तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था। जगदलपुर में टेम्प्रेचर 38 डिग्री के पार बस्तर संभाग के जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। संभाग के जिलों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *