रायगढ़ में पुलिस ने पकड़ा 25 क्विंटल अवैध धान:पिकअप से परिवहन कर मंडी में खफाने की थी तैयारी, पाकरगांव के पास पकड़ गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध धान लोड पिकअप को पकड़ा गया है। जांच में चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने 25 क्विंटल धान जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात लैलूंगा पुलिस गश्त कर रही थी। तभी थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुपापानी की ओर से अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जहां ग्राम कुपापानी से पाकरगांव के बीच एक पिकअप योद्धा वाहन आता हुआ दिखा। जिसे पुलिस ने रोका और जांच करने पर उसमें 25 क्विंटल धान लोड पाया गया। ऐसे में पिकअप सवार जशपुर जिला के ग्राम सुस्डेगा मुड़ापारा का रहने वाला तरूण सिदार 21 साल व सरगुजा जिला के ग्राम केरजू निवासी हेमंत सिदार 29 साल से धान का दस्तावेज मांगने पर दोनों टालमटोल करने लगे।
मंडी सचिव को दी गई सूचना
उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर अवैध धान लोड पिकअप को जब्त कर थाना लाया गया। बताया जा रहा है कि अन्य जिले की सीमा से लगे होने के कारण इससे पहले भी लैलूंगा में अवैध धान लोड वाहन पकड़ा गया था। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए लैलूंगा के मंडी सचिव को सूचना दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *