रायगढ़ में पोल्ट्री फार्म में किया गया सैनिटाइज VIDEO:बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 11 शेड की हुई साफ सफाई, पूणे से रिपोर्ट आने का इंतजार, लगातार की जा रही मानिटरिंग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यहां के सभी मुर्गिंयों, चुजो व अंडो को नष्ट करने के बाद से पोल्ट्री फार्म की सफाई की जा रही थी। जहां आज फार्म के सभी 11 शेड की साफ सफाई के बाद उसे सैनिटाइज किया गया। दो दिनों से पोल्ट्री फार्म के शेड से भूसी निकाला जा रहा था। जहां आज दोपहर से शेड में सैनिटाइज का काम किया गया। ऐसे में सभी शेड में फार्मेलिन स्प्रे किया गया। इससे कि मौजूद बैक्टिरिया नष्ट होने लगते है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह एक ही बार में पूरी तरह खत्म नहीं होता। जिस कारण 15-15 दिनों में लगातार यहां सैनिटाइज किया जाएगा। 3 माह तक होगा सैनिटाइज
पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोल्ट्री फार्म में आज 3 कर्मचारी सैनिटाइज का काम करने में लगे हुए थे। अच्छी तरह से सैनिटाइज करने के लिए लगभग पूरा दिन कर्मचारियों को लग गया और यहां यह 3 माह तक सैनिटाइज का काम किया जाएगा। पूणे से रिपोर्ट नहीं आया
इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डाॅ डीबी झरिया ने बताया कि 3 माह तक 15-15 दिनों में सैनिटाइज किया जाएगा। पूणे भी सैंपल भेजा गया था, जिसका रिपोर्ट अभी नहीं आ सका है। विभाग द्वारा पूरी तरह से सर्तकता बरतते हुए और शासन के निर्धारित मापदंड के तहत काम किया जा रहा है। लगातार इस पर मानिटरिंग की जा रही है। ………………………………… ये खबर भी पढ़ें… रायगढ़ के सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू:12000 चूजे, 5000 मुर्गियों को मारा गया, 17 हजार अंडे नष्ट; निगरानी में 10KM एरिया छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार रात सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात में ही यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़े…​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *