रायगढ़ में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध:बोले- फैक्ट्रियों में लगातार हो रहे हादसे, उद्योगों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं, कलेक्टर के नाम सौंपा आवेदन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सैकड़ों उद्योग संचालित हो रहे हैं। इससे लगातार रायगढ़ में प्रदूषण बढ़ रहा है। साथ ही उद्योगों में मजदूरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से मौते भी हो रही है। इस समस्या को लेकर आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिला कांग्रेस कमेटी से निकलकर काफी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उद्योगों में हो रही घटनाएं व बढ़ते प्रदूषण को लेकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना था कि रायगढ़ जिला को उद्योगों की वजह से पहचाना जाता है। यहां काफी संख्या में उद्योग हैं, लेकिन जिलेवासी उद्योगों की वजह से प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। लोग उद्योगों के डस्ट व प्रदुषण के कारण कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यही नहीं उद्योगों में इन दिनों लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। कांग्रेसियों का कहना था कि हाल ही में मां मनी प्लांट में घटना हुआ और 4 लोग झुलस गए, जिसमें दो की मौत हो गई। सुरक्षा के इंतजाम नहीं
कांग्रेसियों का कहना था कि फैक्ट्रियों में मजदूरों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं है। जिस वजह से लगातार उद्योगों में इस तरह के हादसे हो रहे हैं। उन्होंने अपना आवेदन कलेक्टर के नाम SDM को सौंपा और प्रदूषण रोकने की मांग की। साथ ही उद्योगों में हादसे न हो इसके लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
रायगढ़ ब्लाक अध्यक्ष विकास ठेठवार ने बताया कि कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बताया गया कि जिले में उद्योगों की वजह से लगातार प्रदूषण बढ़ रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से हाइसे में असमय मजदूरों की मौत हो रही है। कांग्रेस के द्वारा आवेदन सौंपकर इन समस्याओं को दूर करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं हुई, तो आने वाले समय में कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *