छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में आज एक सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सायकिल सवार को बुर्जुग को जबरदस्त टक्कर मार दिया। घटना एक वीडियो भी सामने आया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक बायसी काॅलोनी का रहने वाला मनोरजंन दास 70 साल रविवार की सुबह करीब 11 बजे अपने किसी काम के सिलसिले में सायकिल पर सवार होकर बाजार जा रहा था। तभी बिलासपुर से जशपुर की ओर चलने वाली हनुमान बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सायकिल सवार मनोरजंन दास को जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे मौके पर खून से लथपथ हालत में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आगे की कार्रवाई जारी
जहां तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को अस्पताल भेजवाया गया। वहीं बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक बस को थाना के पास लाकर खड़ी कर दिया और मौके से फरार हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


