रायगढ़ में बारिश से पुराना पीपल पेड़ गिरा:शहर की बिजली व्यवस्था रही प्रभावित, सर्किट हाउस सब स्टेशन का जला कंट्रोल पैनल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद शहर के इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। बारिश के चलते बुढ़ी माई मंदिर के पास एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे बिजली पोल टूट गए। बिजली खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट आ गया। पेड़ के गिरने से आसपास की पूरी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, सुबह नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को हटाया गया। बारिश और बिजली गिरने से मेडिकल कॉलेज रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, मिट्ठुमुड़ा और सर्किट हाउस जैसे कई इलाके प्रभावित रहे। सर्किट हाउस में तो बिजली गिरने से कंट्रोल पैनल पूरी तरह जल गया। बिजली विभाग की टीम ने तुरंत मरम्मत का काम शुरू किया। देर रात तक अधिकांश क्षेत्रों की बिजली फिर से चालू कर दी गई, हालांकि कुछ स्थानों पर अभी भी मरम्मत का कार्य जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक समस्या
बताया जा रहा है कि कापू, पुटकापुरी क्षेत्र में अधिक समस्या है। यहां बिजली सप्लाई को लेकर काम किया जा रहा है। कापू में बिजली व्यवस्था बहाल होने में करीब 24 घंटे लग सकते हैं, तो पुटकापुरी क्षेत्र में 15-20 बिजली खंभे बारिश की वजह से टूट गए। साथ ही रात में गढ़उमरिया, खैरपुर और उर्दना क्षेत्र में भी बिजली नहीं थी। बिजली व्यवस्था सामान्य हुई
चीफ इंजीनियर गुंजन शर्मा ने बताया कि रात भर बिजली व्यवस्था को बहाल करने में विभागीय कर्मचारी लगे थे। देर रात तक अधिकांश जगह बिजली लाइन शुरू कर दी गई थी। छोटे-मोटे काम अभी भी किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी सुधार का काम चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *