रायगढ़ में बुलेट बाइक पेट्रोलिंग शुरू:ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पुलिस की पहल; PO सिस्टम से कंट्रोल की जाएगी भीड़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है। ऐसे में पुलिस ने नई पहल की है। 4 बुलेट बाइक से ट्रैफिक के जवान पेट्रोलिंग करेंगे और बिगड़ी व्यवस्था को सुधारते नजर आएंगे। यातायात पुलिस ने मेट्रो शहर की तर्ज पर बुलेट बाइक पेट्रोलिंग की शुरुआत की है। अब पुलिस केवल चार पहिया वाहन से ही नहीं, बल्कि बुलेट बाइक पर पेट्रोलिंग कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेगी। शुरूआती तौर पर 4 बुलेट को इसके लिए तैयार किया गया है और बुलेट में ट्रैफिक के जवान शहर के भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। बुलेट बाइक में पुलिस सायरन और पीओ सिस्टम (पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम) लगाया गया है। ताकि भीड़ को सायरन बजाकर और अनाउसंमेंट कर कंट्रोल किया जा सके। इन इलाकों में ज्यादा पेट्रोलिंग पुलिस ने बताया कि शहर में सबसे अधिक यातायात का दबाव सुभाष चौक, गांधी प्रतिमा चौक, स्टेशन रोड, घड़ी चौक, नगर निगम रोड, शहीद रोड पर होता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग होते रहेगी। जरूरत पड़ने पर जवानों की संख्या भी बुलेट बाइक पेट्रोलिंग में बढ़ाई जाएगी। ओवर स्पीड पर करेंगे कार्रवाई इस संबंध में ट्रैफिक DSP उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि बुलेट बाइक की शुरुआत हुई है। पहली पेट्रोलिंग चक्रधर नगर क्षेत्र में की गई है। शहर में ओवर स्पीड पर भी नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 4 बुलेट बाइक तैयार की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *