छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद में बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। गले पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बकेली निवासी संतोष गबेल (65) शराब पीने का आदि था। अक्सर शराब के नशे में घर में झगड़ा करता था। मंगलवार की रात करीब 8 बजे संतोष गबेल शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उसका बेटा कुश कुमार गबेल घर में खाना खा रहा था। तब शराब के नशे में संतोष हाथ में टांगी लेकर आया और घरेलू बात पर उससे विवाद करने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा, तो दोनों बहस करते हुए घर से बाहर निकले। घर के बाहर कुश गबेल ने संतोष के हाथ से टांगी छिनकर उसके गले के पास जमकर वार कर दिया। इससे लहूलुहान हालत में वह गिर गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसे देखकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और तत्काल उसे किसी तरह खरसिया अस्पताल ले गए। जहां प्रारंभिक इलाज के दौरान उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना मृतक की पत्नी माधुरी ने खरसिया थाना में दी। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


