रायगढ़ में मास्टर चाबी से ताला खोलकर बाइक की चोरी:ग्रामीण क्षेत्रों में खफाते थे, 18 बाइक चोर पकड़ाए, पुलिस ने 52 बाइक बरामद किए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक की चोरी हो रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और 18 बाइक चोरों को पकड़ा गया। ये सामान्य स्पेलेंडर डिलक्स जैसी बाइक को टारगेट कर मास्टर चाबी से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद इसे शहर के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में खफाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 बाइक भी जब्त किया है। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लगातार हो रही बाइक चोरी को गंभीरता से लिया गया। इसके बाद पुलिस व सायबर सेल की टीम ने पुराने बाइक चोरों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। जहां पिछले दिनों बाइक चोर राजा खान को एक बिना नंबर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था। जिसे हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ किया। तब उसने बताया कि पिछले कुछ समय से रायगढ़ के इतवारी बाजार, जिला अस्पताल, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर, सक्ती, हसौद और सारंगढ थाना क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में बाइक चोरी की गई है। आरोपी के इस खुलासे पर एसपी दिव्यांग पटेल ने साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में साइबर सेल, थाना कोतवाली, कोतरारोड, जूटमिल, पुसौर, लैलूंगा स्टाफ की विशेष टीम गठित की और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी की बाइक बरामद करने निर्देशित किए। मुख्य आरोपी के साथियों को भी पकड़ा
ऐसे में पुलिस टीम ने राजा खान और उसके 17 साथियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी की 52 दुपहिया वाहन बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा खान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है जो चोरी के मामले में धरमजयगढ़ और बरमकेला गिरफ्तार हो चुका है।
मास्टर की से करते थे चोरी
वहीं आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ आसानी से बिक्री होने वाली FH डीलक्स स्प्लेंडर प्लैटिना बाइक चोरी करता था। जिसे ये मास्टर की से लॉक खोलकर चुराया करते थे और बाद में उसे शहरी की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में खफाते थे। FH डिलक्स वाहन अधिक मिली
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बरामद बाइक में 21 बाइक की रायगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज है और 2 बाइक पर जिला सक्ती और एक चोरी बाइक में जिला सारंगढ़ में एफआईआर दर्ज है। वहीं इनके पास से जो वाहनें मिली है उसमें 38 FH डिलक्स बाइक, 9 स्पेलेण्डर, 4 प्लेटिना और 1 एक्टिवा स्कुटी शामिल है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
आरोपियों पर दर्ज FIR
आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाना में अपराध दर्ज है। जहां कोतवाली थाना में 7, पुसौर थाना में 4, चक्रधरनगर थाना में 3, जूटमिल थाना में 2, धरमजयगढ़ थाना में 2, घरघोड़ा थाना में 1, कोतरारोड थाना में 1, खरसिया थाना में 1, सारंगढ़ थाना में 1, हसौद थाना में 1 और सक्ती थाना में 1 अपराध दर्ज है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
1. राज उर्फ राजा खान 34 साल निवासी लाखा थाना कोतवाली
2. अजय कुमार साहू 21 साल निवासी खजरी थाना केडार
3. अर्जुन महिलाने 25 साल निवासी भदरा (बालपुर रोड) थाना कोसीर
4. मेमसाय साहू 20 साल निवासी खजरी (सतनामी मोहल्ला) थाना केडार
5. भानुप्रताप खूंटे 22 साल निवासी हीरी थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़
6. लक्ष्मण दास महंत 23 साल निवासी पटारीपाली थाना केडार
7. देवकुमार भारद्वाज 32 साल निवासी ग्राम मेढ़ापाली थाना डभरा
8. उसत दास महंत 23 साल निवासी सारसमाल थाना लैलूंगा
9. नरेंद्र पैंकरा 21 साल बरसा बहार थाना लैलूंगा
10. रोहित सारथी 19 साल वार्ड नंबर 1 लैलूंगा
11. जयराम चौहान 12. हिदायत खान, 13. मुकेश दास, 14. किशन बंजारे, 15. रामा कोसले, 16. शोभाराम यादव, 17. देव पैंकरा (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल) 18. छतर राठिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *