रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया वर्चुअल लोकापर्ण:50 लाख की लागत से निर्मित, राज्य निर्माण में योगदान और सुशासन के संकल्प पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने 50 लाख की लागत से निर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकापर्ण किया। शहर के सर्किट हाउस चैक पर यह कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी के छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में योगदान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के संकल्प पर आधारित विशेष वीडियो का प्रदर्शन किया गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती अवसर पर यह कार्यक्रम रखा गया। इसके साथ ही प्रदेश भर के 115 अटल परिसरों का भी वर्चुअल लोकापर्ण हुआ। कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकहित के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी चिंतक थे। जिन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का सशक्त माध्यम बनाया। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण उनके ऐतिहासिक नेतृत्व और दूरदृष्टि का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक, मानवीय और सांस्कृतिक संपदाओं से समृद्ध राज्य है और तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। पहले बजट से अटल परिसरों का संकल्प
कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट से ही प्रत्येक नगरीय क्षेत्र में अटल परिसर निर्माण का संकल्प लिया था। ताकि अटल जी के ऐतिहासिक योगदानों को स्थायी स्मृति के रूप में संरक्षित किया जा सके। आज प्रदेश में 115 अटल परिसरों का लोकार्पण इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
अटल परिसर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल परिसर का लोकार्पण रायगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। यह परिसर युवाओं को अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और छत्तीसगढ़ निर्माण में उनके योगदान से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने रायगढ़ को महानगर की दिशा में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *