रायगढ़ में मोबाइल चोरी मामले में 3 गिरफ्तार:1 लाख से अधिक के 19 मोबाइल और कैश बरामद, 3 में 2 आरोपी चोरी के मोबाइल के खरीददार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चोरी की मोबाइल खरीदने वाले दो संचालक शामिल हैं। पुलिस ने डेढ़ लाख के 19 मोबाइल जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला 18-19 अगस्त की रात का है। जब कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान का एल्बेस्टर शीट तोड़कर अज्ञात आरोपी ने नया मोबाइल की चोरी कर लिया था। घटना के बाद दुकान संचालक ओमप्रकाश बेहरा की रिपोर्ट पर घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने जांच शुरू की। तब पता चला कि कुडुमकेला का रहने वाला दीपक झरिया 19 साल ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। मोबाइल खरीदने वालों का नाम बताया
आरोपी के पास से 1100 नगद और 17 पुराने मोबाइल को जब्त किया। उसने बताया कि चोरी के मोबाइल को रायगढ़ में बेनीकुंज निवासी अंकुश अग्रवाल 30 साल और ढिमरापुर क्षेत्र निवासी यश बंसल 29 साल को बेचा है। जिसके बाद पुलिस ने रायगढ़ में मोबाइल संचालक के यहां दबिश दी।
आरोपी को जेल भेजा गया
जहां अंकुश अग्रवाल व यश बंसल से चोरी के 2 मोबाइल जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने 1 लाख 50 हजार के 19 चोरी के मोबाइल बरामद करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *