रायगढ़ में मोबाइल दुकान में लगी आग:मोबाइल व कई सामान जलकर खाक, शाॅर्ट सर्किट से घटित हुई घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक मोबाइल दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे मोबाइल व कई सामान जल गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल को दी। तब दमकल की टीम ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक केवड़ाबाड़ी रोड स्थित सेल एरिना मोबाइल दुकान का संचालन विक्रम सामल करता है। जो हर दिन की तरह सोमवार की रात को अपनी मोबाइल दुकान को बंद कर घर चले गया, लेकिन रात तकरीबन 11 बजे मोबाइल दुकान से धुंआ निकलने लगा। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दुकान संचालक को दी। तब तक आग फैलने लगी थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस व दमकल वाहन को इसकी जानकारी दी गई। ऐसे में तत्काल पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। बड़ी घटना हो सकती थी
बताया जा रहा है कि सेल एरिना मोबाइल दुकान के बगल में अंग्रेजी शराब की प्रीमियम दुकान है। ऐसे में अगर आग बगल की दुकान में लग जाता, तो शराब के कारण आग काफी फैल सकता था और इससे अधिक नुकसान होने की आशंका थी।
आग बुझाने में 1 घंटे लगे
दमकल विभाग के फायर मेन सुमीत केशरवानी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। आग को बुझाने में करीब 1 घंटे लगे। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की घटना घटित हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *