छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मारपीट का एक मामला सामने आया है। जिसमें जिदंल फैक्ट्री के लाइजनिंग अधिकारी समेत चार लोगों ने मिलकर चार युवकों की पिटाई कर दी। रोजगार की मांग करते हुए युवक धरना पर बैठे थे। तभी मारपीट की घटना घटित हुई। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम धनागर निवासी देवा पटेल 21 साल ने कोतरा रोड थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके साथ गांव का विवेक शर्मा, प्रमोद पटेल, टीकम यादव गुरूवार की सुबह 8.30 बजे रोजगार की मांग करते हुए छभ् 49 जिंदल गेट, प्रोजेक्ट ऑफिस के पास धरना पर बैठे थे। तभी दोपहर करीबन 2 बजे जिंदल प्लांट के लाइजनिंग अधिकारी हेमंत वर्मा, अवधेश शुक्ला, नरेंद्र चंदेल, अशोक शर्मा चार पहिया वाहन से आए। तब विवेक शर्मा ने उनकी गाड़ी को रूकवाया। ऐसे में लाइजनिंग अधिकारी हेमंत वर्मा गुस्से में गाड़ी से उतर कर गाली गलौज करते हुए दादागिरी करने की बात कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। उस दौरान धरना में बैठे विवेक शर्मा, टीकम यादव, प्रमोद पटेल ने बीच बचाव किया। सभी युवकों के साथ मारपीट
तब लाइजनिंग अधिकारी के साथ आए अन्य जिंदलकर्मियों ने भी सभी युवकों की मारपीट किया। जिससे देवा पटेल के बांए हाथ की कलाई व अन्य युवकों को भी शरीर में चोट पहुंची। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत करते हुए कोतरा रोड थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कराते हुए मामले को विवेचना में लिया है।
पहले भी कर चुके आंदोलन
देवा पटेल द्वारा दर्ज कराए गए रिपोर्ट में बताया है कि करीब 10 साल पहले जिंदल प्लांट के द्वारा उनके पूर्वजों की जमीन को अधिग्रहण किया था। उसके एवज में उन्हें नौकरी देने की बात कही गई थी। नौकरी नहीं मिलने से पूर्व में भी रोजगार की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन हर बार आश्वसन मिला। नौकरी अब तक नहीं मिल सकी है। जिस कारण कल फिर से अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।


