छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार की रात एक ड्राई फु्रट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों की सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सिंधी काॅलानी का रहने वाला मनीष बलेचा पुरानी हटरी में मनीष ड्राई फ्रुट्स नामक दुकान का संचालन करता है। जहां मंगलवार को दिन भर दुकान चलाने के बाद रात को दुकान बंद कर वापस चले गया। तभी तकरीबन 11 बजे अचनाक दुकान में आग लग गई। आग की लपटे बाहर तक देखे जाने लगी। जिसे जब आसपास के लोगों ने देखा तो मामले की जानकारी मनीष बलेचा को देते हुए दमकल विभाग में इसकी सूचना दी गई। ऐसे में दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
ढाई लाख का नुकसान
जहां लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पुरानी हटरी में और भी दुकाने है, अगर जल्द ही इस काबू नहीं पाया जाता, तो दूसरी दुकानें भी आग की चपेट में आ जाती। बताया जा रहा है कि तकरीबन आग की घटना से तकरीबन ढाई लाख का नुकसान हो गया है। हांलाकि इसका आंकलन किया जा रहा है। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। 2 दमकल वाहन से आग पर काबू पाया
जिला सेनानी अधिकारी ब्लास्यिुज कुजूर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल आग पर काबू पाने दमकल वाहन भेजा गया। 2 दमकल वाहन की मदद से आग को बुझाया गया। तकरीबन 2 से ढाई घंटे लग गए। दुकान के भीतर का सामान लगभग जलकर राख हो गया।


