छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवक ने रायपुर की महिला से रेप किया। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया था। बड़े साहब से मिलवाने की बात कहकर महिला को वह जंगल की ओर ले गया। फिर जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। मामले की सूचना पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर की 30 वर्षीय शादीशुदा महिला को नौकरी की जरूरत थी। इंस्टाग्राम पर जाॅब के लिए विज्ञापन आने पर उसने दिए हुए नंबर पर काॅल किया। युवक ने अपना नाम राहुल साहू निवासी अड़भार बताया। फैक्ट्री में नौकरी लगवाने का झांसा दिया उससे महिला ने नौकरी की बात की, तब राहुल ने कहा कि वह उसे फैक्ट्री में नौकरी दिलवा देगा। साथ ही बताया कि अभी तराइमाल क्षेत्र की फैक्ट्री में महिलाओं के नौकरी के लिए इंटरव्यू चल रहा है। प्लांट के बाहर करीब 2 घंटे रुकवाया शनिवार को महिला ट्रेन से रायपुर से रायगढ़ आ गई। तब राहुल साहू बाइक से उसे लेने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उसने महिला को बाइक पर बैठाकर गेरवानी ले गया और एक प्लांट के बाहर 2 घंटे रुकवाकर खुद भीतर चले गया। इसके बाद करीब 3 बजे वह आया और बोला आज हाफ डे है। सोमवार को नौकरी के लिए बात हो जाएगी। बड़े साहब से मिलाने के नाम पर जंगल ले गया इसके बाद महिला को बाइक पर बैठाकर राहुल साहू यह कहते हुए सराईपाली जंगल की ओर ले गया कि बड़े साहब से मिलवा देता हूं। दोबारा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। युवक ने सराईपाली के जंगल ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए। मारपीट करते हुए किसी को कुछ नहीं बताने कहा। दुष्कर्म के बाद हाईवे पर छोड़ा आरोपी रेप करने के बाद महिला को हाईवे पर छोड़कर चले गया। घटना के बाद महिला किसी तरह रायगढ़ महिला थाना पहुंची और आपबीती बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जेल भेजा गया आरोपी महिला थाना प्रभारी ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस तत्काल एक्शन में आई और रविवार को पूंजीपथरा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। …………………… ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में घर में घुसकर महिला से रेप: वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, गोल्ड चेन और कैश छीना, अब गिरफ्तार रायपुर के आरंग में एक महिला के घर में जबरन घुसकर रेप किया गया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद वो घर में रखे गोल्ड चेन और कैश लेकर भाग गया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर


