रायगढ़ में रेत का अवैध परिवहन करते 7 ट्रैक्टर जब्त:चुना पत्थर लोड ट्रैलर भी पकड़ाई, जांच अभियान में 4 दिनों में 17 वाहन जब्त

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रेत का अवैध परिवहन लगातार जारी है। जिसकी वजह से खनिज विभाग के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जहां रेत के अवैध परिवहन पर 7 ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। जिस पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक खनिज विभाग में लगातार अवैध रेत परिवहन की शिकायते आ रही थी। ऐसे में विशेष अभियान के तहत खनिज अमला की जांच टीम को सूचना मिली कि पुसौर व खरसिया क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। ऐसे में जांच टीम ने पहले पुसौर और फिर खरसिया रोड पर रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को रोकवाया। जहां रेत संबंधी दस्तावेज मांगने पर वाहन चालकों के पास कोई कागजात नहीं मिला। इससे 7 ट्रैक्टर वाहन को जब्त करते हुए पुसौर व खरसिया थाना में रखा गया है। वहीं पुसौर क्षेत्र में निम्न श्रेणी के चुना पत्थर के अवैध परिवहन पर 1 ट्रैलर को भी पकड़ा गया है। सभी जब्त वाहन मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 4 दिनों में 17 वाहनें जब्त
रेत तस्करी के मामले में 4 दिनों में खनिज अमला ने 17 वाहनों को जब्त किया है। इसमें पूर्व में सोमवार को खरसिया व पुसौर की ओर से अवैध रेत से लोड 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया था। इस दौरान भी चालकों के पास रेत संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला था। ऐसे में सभी ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी किया गया था। इसके बाद बुधवार व गुरूवार को 8 वाहनों को पकड़ा गया है। इस तरह 4 दिनों में 17 वाहनों को जब्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *