रायगढ़ में रोड क्राॅस करते नजर आए हाथी; VIDEO:वन अमला ने वाहनों को रोककर रोड क्रास कराया, दल में छोटे शावक भी मौजूद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों का बड़ा दल रोड क्राॅस करते नजर आया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है और वनकर्मियों ने दोनों ओर वाहनों को रोक दिया। जिकसे बाद हाथी दल रोड क्राॅस कर जंगल में चले गए। मामला छाल रेंज का है। शनिवार की शाम को वन अमला को सूचना मिली कि छाल से धरमजयगढ़ रोड पर सितरा मार्ग पर हाथियों का झुंड है, जो रोड किनारे खड़ा हुआ है। इसके बाद वन अमला व हाथी मित्रदल के सदस्य वहां पहुंचे और दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया। ताकि हाथी का दल आसानी से रोड क्राॅस कर सके। ऐसे में 6 और 18 हाथी का दल एक साथ रोड को क्राॅस करने लगा। दल में छोटे शावक भी मौजूद थे, जो बड़े हाथियों के बीच में चलते हुए रोड पार कर थे। हाथियों के जंगल के भीतर जाने के बाद रोड में फिर से आवगमन शुरू कराया गया। रेलवे ट्रैक के पास सुबह नजर आए
रविवार की दोपहर ड्रोन कैमरा में तकरीबन 17 हाथियों का दल एडू परीसर के बंधानीपतरा क्षेत्र में नजर आए। रेलवे ट्रैक के किनारे यह दल खड़ा था। इसकी जानकारी लगने के बाद हाथी मित्र दल ने बोजिया व पुसल्दा कच्चे रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों को सर्तक करने लगे। साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया जा रहा था।
जंगल में कर रहे विचरण
इस संबंध में छाल रेंजर चंद्रविजय सिंह सिदार ने बताया कि 6 और 18 हाथी का दल रोड किनारे आ गया था। तब दोनों ओर वाहनों को रोककर रोड क्राॅस कराया गया। अभी हाथी जंगल में विचरण कर रहे हैं और वन अमला व हाथी मित्र द्वारा लगातार उनकी निगरानी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *