रायगढ़ में विजयादशमी पर SP ने किया शस्त्र पूजा:मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा-अर्चना, परंपरा अनुसार फायरिंग भी की गई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विजयादशमी पर परंपरागत रूप से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। पुलिस लाइन में SP ने शस्त्रों का विधि-विधान से पूजा की। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को प्रसाद भी वितरण किया गया। हर साल की तरह इस बार भी विजयादशमी पर शस्त्र पूजन को लेकर करीब सप्ताह भर पहले से तैयारियां की जा रही थी। गुरुवार की सुबह 8 बजे उर्दना स्थित पुलिस लाइन में सभी अस्त्र-शस्त्रों पूजा स्थल पर रखा गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मां भगवती की आराधना कर सभी अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। देवी को प्रसन्न करने के लिए परंपरागत रूप से राखिया फल की बलि भी दी गई। इसके अलावा जिले के सभी थाना और चौकियों में भी थाना प्रभारियों द्वारा शास्त्रों की साफ-सफाई कर विधिवत तरीके से शस्त्र पूजा किया गया। पूजन के बाद परंपरा के अनुसार फायरिंग भी की गई। शस्त्र पूजा में ये रहे मौजूद पूजा के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस उप अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, समेत पुलिस लाइन का समस्त अमला उपस्थित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *