छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना थाना में दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला महिला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती ने 10 जनवरी को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि साल 2019़ में सारंगढ़ जिला के ग्राम विष्णुपाली निवासी सुरेश सिंह चौहान 24 साल उसके घर सेट-अप बाॅक्स लगाने के लिए आया था। इस दौरान सुरेश ने पीड़िता से उसका मोबाईल नंबर लेकर उससे व्हाट्सअप में माध्यम से बातचीत शुरू की। इसके बाद 14 नवबंर को सुरेश पीड़िता के किराए के कमरे में आया। शादी का प्रस्ताव देते हुए जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से मना करने के बावजूद सुरेश ने दुष्कर्म किया।
6 सालों तक करते रहा दुष्कर्म
इसके बाद सुरेश लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और साल 2019 से 27 अक्टूबर 2025 तक बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद जब पीड़िता ने उसे शादी के लिए कहा तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में पीड़िता ने मामले की सूचना महिला थाना में दी।
आरोपी को भेजा गया जेल
जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध स्वीकार किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की। जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।


