रायगढ़ में शिव के जयकारे से गूंजेगा शहर:महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी, कहीं रुद्राक्ष बटेंगे तो कहीं दिन भर चलेगा भंडारा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को पूरी तरह से सजा लिया गया है। शिवालयों में लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर के गौरी शंकर मंदिर, सत्यनारायण बाबा धाम और निकले महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर करीब सप्ताह भर से तैयारियां की जा रही थी। महाशिवरात्रि के दिन को काफी शुभ माना जाता है। हर साल शहर के मंदिरों में महाशिवरात्रि के पर्व को पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। कोसमनारा बाबा धाम में रात में पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद यहां दिन भर भंडारा का आयोजन होता है और श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटती है। मेले का माहौल कोसमनारा में देखा जाता है। यही नहीं शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा गौरी शंकर मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। निकले महादेव मंदिर में बांटेंगे रूद्राक्ष मंदिर के पुजारी धीरजकृष्ण शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर निकले महादेव मंदिर में इस साल 1000 रुद्राक्ष श्रद्धालुओं को निशुल्क दिया जाएगा। शहर के बीच में मंदिर होने से यहां सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी होती है। रात में पूजा अर्चना किया जाता है। मंदिर में भस्म आरती होगी। साथ ही मंदिर में भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।​​​​​​​ महाशिवरात्रि पर बुधादित्य योग भी बन रहा पंडित धीरजकृष्ण शर्मा के मुताबिक करीब 31 साल बाद महाशिवरात्रि पर बुधादित्य योग भी बन रहा है। इस महाशिवरात्रि पर यह बुधादित्य योग जातकों के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करने वाला साबित होगा। इस शुभ मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विधिवत पूजा अवश्य करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *