रायगढ़ में सड़क हादसों में 2 की मौत, 1 घायल:ट्रेलर की टक्कर से शरीर के चिथड़े उड़े; दूसरे केस में ट्रैक्टर ने कुचला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जहां सूती गांव का रहने वाला बुद्धेश्वर सिदार (35) और रूपेश सिदार मंगलवार सुबह बाइक से अपनी दीदी को छोड़ने के लिए गदगांव गए थे। दीदी को वहां छोड़कर दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में पिलारी नहर के पास खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वाहन का पहिया बुद्धेश्वर के ऊपर चढ़ने से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए और मौके पर उसकी मौत हो गई। घायल को अस्पताल में कराया भर्ती वहीं रूपेश के पैर और शरीर पर गंभीर चोट पहुंची। घटना को अंजाम देकर ट्रेलर चालक वहां से भाग गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। तत्काल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दूसरे केस में ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आया सिर वहीं दूसरी घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। जहां सोमवार शाम 5 बजे धनागर निवासी विजय यादव गांव के उत्तम प्रसाद सारथी के रेत लोडेड ट्रैक्टर को ढलान में खड़ी कर घर चले गया। इस दौरान अशोक यादव (46) ट्रैक्टर के पास मौजूद था। जहां ढलान होने से ट्रैक्टर एकाएक नीचे आने लगा। जिसे देखकर अशोक यादव ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास करने लगा। जिससे वह अचानक नीचे गिर गया और उसके सिर पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना उसके परिजनों व पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *