छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें अज्ञात वाहन के चालक ने युवक को कुचला दिया, तो ट्रैक्टर से गिरने पर एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर संबंधित पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां तमनार क्षेत्र के ग्राम कसडोल का रहने वाला समीर साहू 22 साल बुधवार को रायगढ़ किसी काम से आया था। इसके बाद रात में तकरीबन साढे़ 7 बजे अपने बाइक से वापस लौट रहा था। तभी लाखा के पास किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे वह गिर गया और भारी वाहन के पहियों के नीचे आने से उसका सिर कुचला गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं दूसरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जहां बंगुरसिया का रहने वाला आकाश सिदार 25 साल बुधवार की शाम करीब 6 बजे बाइक से रायगढ़ से वापस अपने घर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उसे ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जूट गई है। JCB वाहन की चपेट में आया ग्रामीण
तीसरा मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम देवरी का रहने वाला घासीराम नवरंग 40 साल सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे घर के बाहर रेत में बैठा हुआ था। तभी एक JCB चालक वहां से गुजर रहा था। जिसकी चपेट में वह गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आई बालिका
चौथा मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां खम्हार निवासी वृंदावती अगरिया 14 साल पुटुकछार का रहने वाला राजू मिंज के ट्रैक्टर में बैठकर अपने घर जा रही थी। तभी राजू मिंज ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाया। जिससे फूलखोचापारा पुल के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे ट्रैक्टर का पहिया वृंदावती अगरिया के उपर चढ़ गया और उसके सिर, चेहरा व कंधा में गंभीर चोट पहुंची। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर आरोपी ट्रैक्टर चालक राजू मिंज के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


