रायगढ़ में समाधान शिविर में कई समस्याओं का हुआ निराकरण:कुछ की परेशानी नहीं हुई दूर, नए आवेदन भी आए, सुशासन तिहार का तीसरा चरण

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए आज शहर में 6 वार्डों की समस्याओं के निराकरण और समाधान के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। यहां आई समस्याओं में से कई मामले का निराकरण किया गया। दरअसल, डॉ. कैलाश नाथ काटजू स्कूल में समाधान शिविर लगाया गया था। यहां नगरीय निकाय क्षेत्र की हर समस्याओं के लिए अलग-अलग टेबल लगा था। जिसमें नए आवेदन भी ले रहे थे। साथ ही पहले चरण में लिए आए आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी जा रही थी। ऐसे में सुबह से यहां लोग पहुंचने लगे हुए थे। निगम के अधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पहले चरण में निगम क्षेत्र, में सबसे अधिक राशनकार्ड, आवास, पानी, सड़क और अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन आए थे। इन वार्डों के लिए शिविर तीसरे चरण का पहला शिविर 6 वार्डों की समस्या के निराकरण के लिए था। जिसमें वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04, 39 व 40 के लिए शिविर लगाया गया था। इसके बाद दूसरा समाधान शिविर 8 मई को वार्ड क्रमांक 06, 07 ,08, 09, 10, 11, 12, 13, 20 के लिए लगाया जाएगा। 30 सालों से रह रहे समाधान शिविर में पहुंची रजनी निषाद ने बताया कि, उसने पहले चरण में आवास स्वीकृति के लिए आवेदन भरा था, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि अधिकारी बोल रहे हैं कि नाला की तरफ घर बनाए हो, वहां आवास स्वीकृत नहीं हो सकेगा। रजनी ने बताया कि जबकि पहले 4 आवास स्वीकृत हो चुके हैं और 30 सालों से वे वहां रह रही है। मुझे नया राशन कार्ड मिल गया समाधान शिविर में आयी संध्या पैंकरा ने बताया कि उसने नया राशनकार्ड के लिए आवेदन लगाया था। उसके पास राशन कार्ड नहीं था। ऐसे में सुशासन तिहार में आवेदन लगाने के बाद उसका नया राशन कार्ड बन गया है। आज समाधान शिविर में उसे राशन कार्ड दिया गया है। नए आवेदन लेने की व्यवस्था है नगर निगम की राजस्व अधिकारी नीतू अग्रवाल ने बताया कि, पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक शिविर लगाए गए थे। इसमें सभी विभागों के 3600 आवेदन आए थे। जिसमें निगम का 2162 आवेदन थे। अब समाधान शिविर आयोजित कर रहे हैं और नए आवेदन लेने की भी व्यवस्था की गई है। आज के शिविर में 392 प्रकरण निराकृत किए गए है। इसमें 7 लोगों को नया राशन कार्ड भी दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *