रायगढ़ में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:रामझरना से लेकर आए जल, शिव मंदिरों में किया जलाभिषेक, ​​​​​​​कोसमनारा बाबा धाम में की पूजा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सावन महीने की शुरुआत के साथ ही शिव मंदिरों में “ॐ नमः शिवाय” के जाप गूंजने लगे हैं। आज सावन शिवरात्रि के अवसर पर रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु जल अर्पित करने के लिए रामझरना पहुंचे। यहां देर रात श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड से जल भरकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। हर साल की तरह इस बार भी सावन शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रायगढ़ शहर और आसपास के गांवों से पैदल-वाहनों में सवार होकर श्रद्धालु भूपदेवपुर स्थित रामझरना पहुंचे। यहां कुंड से जल लेकर “बोल बम” और हर हर महादेव के जयकारों के बीच शिवालयों की ओर रवाना हुए। कोसमनारा बाबा धाम में पूजा-अर्चना देर रात श्रद्धालु कोसमनारा स्थित बाबा धाम और अन्य शिव मंदिरों में पहुंचे। जहां शिवलिंग पर जल चढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर में रात भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सावन भर यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सेवा और सुरक्षा की रही व्यवस्था सावन शिवरात्रि के अवसर पर सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह जलपान और नाश्ते के स्टॉल लगाए गए थे। जिनका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों और रास्तों में पुलिस जवान तैनात थे। पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार गश्त पर थीं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति न बने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *